Online learning portals

ऑनलाइन एजुकेशन पोर्टल । 7 best online learning portals in India for students and teachers

1.Bharat skills  :- https://bharatskills.gov.in/https://bharatskills.gov.in/

यह भारत सरकार के नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन द्वारा संचालित पोर्टल है। यहां कौशल आधारित पाठ्यक्रमों का भंडार है। इस पोर्टल में बढ़ई, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, मैकेनिक, वेल्डर, पेंटर आदि जैसे 79 ट्रेड में ई-लर्निंग वीडियो अपलोड है।

यहां से कोई भी अपनी रुचि अनुसार ट्रेड चयन कर अपना कौशल बढ़ा सकते हैं।

2.E-SkillIndia:- https://eskillindia.org/

यह एक बहुभाषी पोर्टल है। ई-स्किल इंडिया पोर्टल पर 10 क्षेत्रीय भाषाओं में बेसिक इलेक्ट्रिकल ट्रेनिंग, कंप्यूटर हार्डवेयर, डाटा एंट्री, आरोग्य मित्र जैसे 400 से अधिक पाठ्यक्रम प्रदान करता है।

 3.NASSCOM :- भविष्य के कौशल। https://futureskills.nasscom.in/

यह एक future स्किल्स पोर्टल है, यहां छात्र भविष्य के कौशल जैसे कंप्यूटर सॉफ्टवेयर, डिजिटल करेंसी, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी आदि में शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं। 

4.Skills build :- http://skillsbuild.org/

विश्व में लगातार हो रहे विकास के साथ नई-नई समस्याएं भी आ रही है, इन समस्याओं से निजात पाने के लिए शिक्षा में भी नए-नए विषय जुड़ रहे हैं।

स्किल बिल्ड पोर्टल पर सॉफ्ट स्किल के साथ-साथ साइबर सिक्योरिटी, क्लाइंट एंगेजमेंट आदि नवीनतम तकनीक में पाठ्यक्रम उपलब्ध है। 

5.E-Pathshala : – https://epathshala.nic.in/

यह राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) का ही सहयोगी पोर्टल है। यहां पर हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू में ऑडियो, वीडियो उपलब्ध है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यालय शिक्षा से संबंधित विषय में अनुसंधान करना, आदर्श पाठ्य पुस्तकों का विकास करना।

6.Diksha : – https://disha.gov.in/

इस पोर्टल में शिक्षकों तथा शिक्षकों के लिए खुले शैक्षिक संसाधनों और उपकरणों की मेजबानी के लिए बनाया गया है। इसके द्वारा अवधारणा वीडियो, कार्यपत्रक, मैप आदि प्रदान कराया जाता है। 

7.Swayamprabha : – www.swayamprabha.gov.in/

स्वयंप्रभा 32 d2h चैनलों का एक समूह है, जो उच्च गुणवत्ता वाले शैक्षिक कार्यक्रम चलाते हैं। कला, विज्ञान, वाणिज्य, सामाजिक विज्ञान, आदि विषयों में कक्षा 9 से स्नातकोत्तर तक के छात्रों के लिए पाठ्यक्रम उपलब्ध है।

 इनमें से अधिकांश पोर्टलों में निशुल्क और सशुल्क पाठ्यक्रमो का संयोजन है। अधिकांश पोर्टल के मोबाइल एप है, जिससे मोबाइल पर भी छात्र और शिक्षक, शिक्षा ग्रहण कर अपना कौशल बढ़ा सकते हैं।